Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

किसान मोदी सरकार से खुश : माडपुरा

Bap News :  बाप भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरी माडपुरा ने कहा कि बाप में केवल 10 कांग्रेसियो ने किसानों के नाम पर प्रदर्शन की औपचारिकता पूर्ण की है...

Bap News :  बाप भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरी माडपुरा ने कहा कि बाप में केवल 10 कांग्रेसियो ने किसानों के नाम पर प्रदर्शन की औपचारिकता पूर्ण की है। बाप में आम जन व किसान बन्द समर्थन में नही थे। किसान मोदी सरकार से खुश है। राज्य में कांग्रेस सरकार से किसान बेहद दुखी है। 

पाइप, फुहारो व कृषि यंत्रो पर किसानों को मिलने वाली सब्सिडी गहलोत सरकार ने बंद कर दी। बीते दिनों में जोधपुर में किसानो ने 25 दिन तक धरना प्रदर्शन किया था, लेकिनन कोई कांग्रेसी किसानों के साथ सड़क पर नही आया। राज्य में किसानों का पूर्ण कर्जा माफ करने का वादा कर सरकार में आई कांग्रेस ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। कांग्रेस ने आमजन के साथ भी कुठाराघात किया है। माडपुरा ने कहा कि आने वाले समय मे प्रदेश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।