Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कार्मिक विशाल रैली निकाल करेंगे विरोध प्रदर्शन

बाप में हुई बैठक में विरोध प्रदर्शन की सफलता को लेकर नई कार्यकारिणी गठित Bap News :   निजीकरण के विरोध में 12 जनवरी को डिस्कॉम मुख्यालय पर श...

बाप में हुई बैठक में विरोध प्रदर्शन की सफलता को लेकर नई कार्यकारिणी गठित

Bap News :  निजीकरण के विरोध में 12 जनवरी को डिस्कॉम मुख्यालय पर श्रमिक संघ के तत्वावधान में विशाल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

रैली व विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए डिस्कॉम कर्मचारियों की बैठक बाप सब डिवीजन की विद्युत उपचोकी मलार पर आयोजित हुई। बैठक में रैली व विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाने के साथ नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने सभी को संगठित रहने का आह्वान किया। 

बैठक में डिस्कॉम उपाध्यक्ष प्रेमसिंह कच्चछवाहा, जिलावृत अध्यक्ष करन सिंह राजपुरोहित, महामंत्री सजंय टाक, जिलावृत उपाध्यक्ष फिरोज खान, सहकोषाध्यक्ष हरीश वर्मा, कार्यालय मंत्री नेताराम माली, जिला प्रचार मंत्री जितेंद्र जाखड़, पीपाड़ शाखा महामंत्री रामकिशोर जाखड़ उपस्थित रहे। 

इंद्रराज माहर दूसरी बार बने अध्यक्ष


नई कार्यकारिणी में इन्द्रराज माहर दूसरी बार अध्यक्ष बने। इसके अलावा महामंत्री मोतीलाल जीनगर,  कोषाध्यक्ष दिनेश चारण, सरंक्षक पुनाराम विश्नोई व मुकेश रामावत, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, उगमसिंह, मोहनलाल मीणा, करुण खत्री, शुभनारायण, संयुक्त महामंत्री हनुमान राम व शिव प्रकाश दुबे, कार्यालय मंत्री जोधराज मीणा व सुखराम, संगठन मंत्री सुभाष प्रजापत व सतपाल विश्नोई, प्रचार मंत्री मुकेश कुमार को मनोनीत किया गया। साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में ओमप्रकाश माली, विनोद, मोटाराम, राहुल कुमावत, लालाराम, भोपाल सिंह, सुभाषचन्द्र,  भगवान सिंह, मोहन वर्मा, जितेंद्र, मोहित चौधरी लिया गया है।