Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पालिका का जागरूकता अभियान जारी, मास्क बांटे

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड-1...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड-19 जागरूकता के तहत जन जागृति रैली निकाली गई। नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान के निर्देशन में एवं अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में शुरू हुई जागृति रैली नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर धोलाबाला, जयनारायण व्यास सर्किल होते हुये मलार रोड़ पहुंच कर सम्पन हुई। 

इस अवसर पर अधिषाषी अधिकारी विश्नोई एवं जनप्रतिनिधियों ने राहगीरो को 1370 मास्क एवं पैंपलेट का वितरण किया तथा दुकानों के दरवाजों पर नो मास्क-नो एंट्री के स्टीकर्स भी चिपकाये एवं आम जन से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील की। जागरूकता रैली में अधिषाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, पालिका पार्षद कुंजबिहारी बोहरा, सत्यनारायण गुचिया,  घीसूलाल चौरड़िया, कैलाश सुथार, गोपालसिंह, छोटूलाल जीनगर, दीनदयाल जोशी, श्रीमती मेनका विश्नोई, संजय बोड़ा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास नूनसा, प्रेम गुचिया, शिवकुमार थानवी, अशोक छंगाणी, गणेश प्रसाद थानवी, कपिल, रूपचंद प्रजापत, नंदकिशोर, ओमप्रकाश जीनगर, मनोज व्यास, मुकेश, रामनिवास, विनोद बारासा, मनोहर, विक्रम, श्याम, विक्रम, श्रीमती संतोष, झूमरलाल आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।