Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सरस्वती विद्यालय के विद्यार्थियों ने फहराया सफलता का परचम

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी के विद्यार्थियो...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए 8 इंस्पायर अवार्ड अपने नाम किये तथा फलोदी का विज्ञान वर्ग में दबदबा कायम रखते हुए इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार भी अपने नाम किये। विद्यालय के निदेशक अशोक पालीवाल ने बताया कि इंदिरा प्रियदर्शनी सम्मान योजना -2020 राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के तहत जिला स्तर पर प्रथम आने वाली छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप आर्थिक सहायता के रूप में 100000 रूपये एवं स्कूटी दी जाती है। 

इस वर्ष सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खुशी पुरोहित ने सामान्य वर्ग में जोधपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 12 वीं विज्ञान वर्ग माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की परीक्षा में 94. 40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इस पुरस्कार हेतु चयनित हुई है। यह पुरस्कार 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर दिया जायेगा। जिसके तहत छात्रा को 100000 रूपये तथा स्कूटी मिलेगी। पालीवाल ने बताया कि इसके अलावा विद्यालय के 8 विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड भी दिये जायेगें। जिसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी को उच्च शिक्षा हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा 400000 रूपये की राशि 5 साल में दी जायेगी। प्रत्येक वर्ष प्रत्येक छात्र-छात्रा को 80000 दिये जायेगें। इंस्पायर अवार्ड प्राप्त करने वाले में खुशी पुरोहित पुत्री वल्लभ पुरोहित 94.40, खुशी थानवी पुत्री महेश 93.60, ऐश्वर्या कंवर पुत्री दानवीर सिंह 93.60, यशस्वी जाजड़ा पुत्री महावीर प्रसाद 92.40, अजय सिंह पुत्र केसरीसिंह 90.80, तृप्ति आसदेव पुत्री लक्ष्मण 90.20, लीलाधर मेघवाल पुत्र अमूराम मेघवाल 90. 20, प्रतीक व्यास पुत्र राजकुमार व्यास 90 प्रतिशत शामिल है। इन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु  प्रतिवर्ष  80000 दिये जायेगें। सरस्वती विद्यालय की इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, कांग्रेस नेता महेश व्यास, नगर पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, संस्था निदेशक अशोक पालीवाल, प्रधानाचार्य गजानन्द पुरोहित, अमरसिंह राठौड़, सीबीईओ अशोक पुरोहित सरल,समाजसेवी डॉ.अरुण माथुर, निजी शिक्षण संस्थान के हरदेव कल्ला, ताराचंद पालीवाल, हुकमाराम सुथार, सुमेर सैन, जयकिशन, ओम गोदारा, गंगाविशन विश्नोई आदि ने खुशी व्यक्त करते हुये विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी है।