Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शेखावत ने थानवी, शर्मा एवं सोनी के निधन पर दुख व्यक्त किया

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर फलोदी आयें। इस दौरान उन्होंने ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर फलोदी आयें। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जोधपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास पुरुष राधाकिशन थानवी, फलोदी शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा की माताजी श्रीमती मदना बाई शर्मा, पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता हेमराज सोनी एवं प्रेमराज थानवी भाऊ जी के निधन  पर उनके घर जाकर उनके परिवारजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की तथा ढांढस बंधाया। 


इस अवसर पर जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा, विक्रमादित्य सिंह, महामंत्री रतन मेघवाल, जसवन्तसिंह इन्दा, शिवकुमार व्यास, मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, पार्षद चर्तुभुज सोनी, गजेन्द्र जोशी, जयप्रकाश बोहरा, उपाध्यक्ष रावलसिंह राजपुरोहित, भोमसिंह राजपुरोहित, सुनिल व्यास आदि उपस्थित थे। शेखावत ने स्वर्गीय थानवी को याद करते हुये कहा कि फलोदी के विकास पुरूष के रूप में उनको सदैव याद रखा जायेगा,उनके मार्गदर्शन में फलोदी कस्बे उल्लेखनीय विकास कार्य करवाये गये है।