Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजयुमो उपाध्यक्ष राजपुरोहित का किया स्वागत

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बावड़ी कल्ला में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बावड़ी कल्ला में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर देहात उत्तर के नव नियुक्त उपाध्यक्ष रावलसिंह राजपुरोहित का ग्रामीणों द्वारा साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष रावलसिंह  राजपुरोहित ने मां सिरवाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधुसिह देवड़ा का भी साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूनमसिंह बावड़ी, फतेहसिंह, बालूसिंह, रावलसिंह, भोमसिंह, मगसिंह थानक खीचन सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।