Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नगर पालिका द्वारा जन जागृति अभियान जारी

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरूवार को नगर पालिका मंडल द्वारा कोविड-19 की रोकथा...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरूवार को नगर पालिका मंडल द्वारा कोविड-19 की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न मुख्य मार्गो पर जागरूकता रैली निकाली गई तथा बगैर मास्क लगायें घूमने वाले राहगीरों को मास्क वितरित किये गये तथा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नो मास्क नो एंट्री के पैंपलेट चस्पा किये गये। 


इस अवसर पर ईओ अनिल कुमार विश्नोई, नगर पालिका सफाई प्रभारी सुरेश व्यास नूनसा, कार्मिक प्रेम गुचिया, अशोक छंगाणी, जयकिशन जोशी, मनोज व्यास, शिवकुमार थानवी, ओम प्रकाश जीनगर सहित अन्य कई कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई। ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने बताया पालिका द्वारा जन जागृति अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। गुरूवार को महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से 500 फेस मास्क एवं 500 पैंपलेट बांटे गये। ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने सभी नागरिकों से फेस मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने का आह्वान किया है। जागरूकता रैली में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष मधुकर मोखा ने भी भागीदारी निभाई।