Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी घोषित

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फलोदी इकाई का नगर अभ्यास मलार रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर फलोदी में संपन्न...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फलोदी इकाई का नगर अभ्यास मलार रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर फलोदी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री पूर्णसिंह शाहपुरा, प्रांत उपाध्यक्ष कंचन चारण, प्रांत सहमंत्री अविनाश खारा तथा विभाग संगठन मंत्री शुभम विजय का प्रवास रहा। इस अवसर पर जिला संयोजक श्याम विश्नोई की उपस्थिति में परिषद की कार्यकारिणी घोषित की गई। 


प्रांत उपाध्यक्ष कंचन चारण ने विद्यार्थियों को परिषद की कार्य पद्धति तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। विभाग संगठन मंत्री शुभम ने बताया विद्यार्थी परिषद मात्र एक ऐसा संगठन है जो केवल चुनाव के समय ही नहीं बल्कि साल के 365 दिन उनके हितों के लिये काम करता है। अंतिम सत्र में जिला संयोजक श्याम विश्नोई ने इस वर्ष की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें नगर मंत्री जसराज माली, नगर सह मंत्री भोमराज माली खीचन एवं घेवर विश्नोई को नियुक्त किया गया। नगर छात्रा प्रमुख खुशी, नगर सह छात्रा प्रमुख गुंजन राजपुरोहित, कला मंच संयोजक निरमा वैष्णव, नगर विद्यालय प्रमुख महेश गोस्वामी, छात्रावास प्रमुख नारायण पालीवाल, नगर एसएफडी सह संयोजक संजय गोस्वामी, नगर एसएफएस संयोजक राहुल बोहरा, नगर सोशल मीडिया संयोजक विजय पुरोहित तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य अमन गोस्वामी, एवं अशोक विश्नोई को नियुक्त किया गया है।