Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरोना से बचाव के लिये जन जागृति जरूरी - चौधरी

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड -19 जागरूकता के तहत जन जागृति रैली निकाली गई, रैली को डीएलबी के चीफ इंजीनियर एवं जोधपुर जोन प्रभारी अशोक चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


 

नगर पालिका मंडल फलोदी के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में जागृति रैली शुरू हुई जो पालिका कार्यालय से त्रिपोलिया बाजार पहुंच कर सम्पन हुई। इस अवसर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पैदल चलकर राहगीरो को 1090 मास्क एवं पैंपलेट का वितरण किया गया तथा दुकानों के दरवाजों पर नो मास्क - नो एंट्री के स्टीकर्स भी चिपकाये एवं आमजन से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये चीफ इंजीनियर एवं जोधपुर जोन प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि कोविड -19 से बचाव के लिये जनता में जन जागृति जरूरी है।

जागरूकता रैली में अधिषाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, पार्षद  घीसूलाल चौरड़िया, कुंजबिहारी बोहरा, कैलाश सुथार, उमेश व्यास,  सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास नूनसा, शिव कुमार थानवी, प्रेम गुचिया, अशोक छंगाणी, दिनेश शर्मा, गणेश प्रसाद थानवी, ओमप्रकाश जीनगर, अजय व्यास, उमेश व्यास, मधुकर मोखा, रविंद्र जैन, देवेंद्र वैद, प्रफुल बुरड़, विनोद बारासा, मनोहर, विक्रम, श्याम, विक्रम, श्रीमती संतोष, झूमरलाल आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।