Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्युतकर्मियो ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के राज्यव्यापी आह्वान पर विद्युत निगम...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के राज्यव्यापी आह्वान पर विद्युत निगम में हो रहे निजीकरण पर रोक लगाने एवं केंद्र सरकार द्वारा संसद से पारित लेबर कानून राज्य में लागू नहीं करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजा गया तथा धरना देकर प्रदर्शन किया गया। 


फलोदी में पांचों सहायक अभियंताओं को जोधपुर विधुत वितरण निगम श्रमिक संघ शाखा फलोदी द्वारा जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ जिलावर्त जोधपुर के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर विद्युत कर्मचारी नेता धर्मेद्र चौहान, फिरोज खान, चंपूसिंह परिहार, भगवानाराम, नेताराम माली, रामचन्द्र मेघवाल, कैलाश विश्नोई, दीपक शर्मा, वकार यूनूस, अनिल शर्मा, सुनील खिलेरी, मुकेश ढाका, शांतिलाल थानवी, महिपाल विश्नोई, रेखा देवी, पुष्पा देवी, सत्यनारायण दवे, सुनील प्रजापत, बुधराम विश्नोई, मनोज मीणा, सोमन चांडक, चंद्रप्रकाश शर्मा, सुग्रीव जाटव, विजय सारण, जगदीप, हरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।