Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जन जागृति रैली में शामिल हुये ईओ एवं जन प्रतिनिधि

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत कोविड-19...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत कोविड-19 जागरूकता के तहत जन जागृति रैली निकाली गई। नगर पालिका मंडल फलोदी के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में जागृति रैली शुरू हुई।


रैली पालिका कार्यालय से नागौर रोड, शिव मन्दिर से धौलाबाला, लक्ष्मीपुरा बाजार से मलार रोड होते हुये विष्णु मोबाईल तक पहुंच कर सम्पन हुई। इस अवसर पर अधिषाषी अधिकारी विश्नोई एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा पैदल चलकर राहगीरो को 860 मास्क एवं पैंपलेट का वितरण किया गया तथा दुकानों के दरवाजो पर नो मास्क नो एंट्री के स्टीकर्स भी चिपकाये गये एवं आमजन से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। जागरूकता रैली में अधिषाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, पार्षद छोटूलाल जीनगर, ओमप्रकाश सोनी, पालिका कर्मचारी सुरेश व्यास, प्रेम गुचिया, अशोक छंगाणी, गणेश प्रसाद थानवी, ओमप्रकाश जीनगर, मनोज व्यास, रमेश  बोहरा, देवाशिष दवे, नंदकिशोर शर्मा, गोपाल जोशी, जयकिशन जोशी आदि ने भागीदारी निभाई।