Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

चौधरी के स्वागत में उमड़ा हुजूम, मंगलवार को होगा नागरिक अभिनंदन समारोह

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद सोमवार को पहली बार फलोदी दौरे पर आये एनएसयूआई राजस्थान के प...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद सोमवार को पहली बार फलोदी दौरे पर आये एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी का फलोदी एवं लोहावट विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कांग्रेस एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। 


कांग्रेस नेता महेश व्यास, उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, पूर्व प्रधान माणक मेघवाल, वरिष्ठ नेता शम्मू खां, सरपंच मोहम्मद अली ननेऊ, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर, रामू माली, कैलाश सुथार, सरपंच खुदा बक्श मेहर, कांग्रेस नेता इलमदीन मेहर मयाकोरिया, प्रदीप गुचिया, अफजल खिलजी, डाॅ. फारूक खान, मुकेश पंवार, ठेकेदार श्याम गोदारा, इब्राहिम खिलजी, हरेंद्र सिंह रणीसर, अजय व्यास, अल्लानूर खोखर, समस्तदीन मंगलिया, पूर्व पार्षद कासम खान, मनोज बोहरा, चंदन कुमार मेघवाल, मुरली मनोहर व्यास, मेघराज कल्ला, अनामिका, राजा खिलजी आदि के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे देरी से 250 से अधिक लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ फलोदी पहुंचे अभिषेक चौधरी ने लटियाल मंदिर पहुंच कर लटियाल माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। 

प्रदेशाध्यक्ष चौधरी का फलोदी पहुंचने से पूर्व चाडी, लक्ष्मण नगर, गोरछिया बेरा, आऊ, देणोक, मोरिया तथा खीचन में भी साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर फलोदी कस्बे में दर्जनों स्थानों पर स्वागत द्वार एवं होर्डिग लगाये गये है। कांग्रेस नेता महेश व्यास एवं पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 नगर पालिका टाऊन हॉल में अभिषेक चौधरी का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। इस अवसर पर फलोदी पंचायत समिति के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का भी अभिनंदन किया जायेगा।