Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदेश के  विद्युत विभाग में हो रहे निजीकरण के विरोध में राज्यव्यापी ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदेश के  विद्युत विभाग में हो रहे निजीकरण के विरोध में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत डिस्काॅम कर्मचारियों ने राजस्थान विधुत श्रमिक महासंघ के निर्देशानुसार जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में बांह पर काली पट्टी बांधकर एवं मुंह पर काला मास्क पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।


 इस अवसर पर विद्युत कर्मचारी नेता धर्मेद्र चौहान, फिरोज खान, चंपूसिंह परिहार, भगवानाराम, नेताराम माली, पांचाराम विश्नोई, श्रवण सिंगड़, रामचन्द्र मेघवाल, कैलाश विश्नोई, दीपक शर्मा, मोतीलाल व्यास, महिपाल विश्नोई, रेखा देवी, पुष्पा देवी, रामकेश मीणा, गणेश चौहान, सत्यनारायण दवे, मनोज मीणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार विद्युत विभाग में निजीकरण कर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है जिसे सहन नही किया जायेगा।