Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरोना से बचाव के लिये दो गज दूरी एवं मास्क है जरूरी-ईओ विश्नोई

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड -...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड -19 जागरूकता के तहत जन जागृति रैली निकाली गई। नगर पालिका मंडल फलोदी के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में जागृति रैली शुरू हुई जो मलार रोड चौराहा पहुंच कर सम्पन हुई।


इस अवसर पर अधिषाषी अधिकारी विश्नोई एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पैदल चलकर राहगीरो को 750 मास्क एवं पैंपलेट का वितरण किया गया तथा दुकानों के दरवाजो पर नो मास्क-नो एंट्री के स्टीकर्स भी चिपकाये गये एवं आम जन से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई। जागरूकता रैली में अधिषाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, पार्षद मुकेश कुमार, अशोक व्यास, पन्नालाल व्यास, सत्यनारायण गुचिया, कुंजबिहारी बोहरा, धीरज व्यास, छोटूलाल जीनगर,दीनदयाल जोशी, अरूण मेघवाल, प्रदीप भार्गव, आबिद खिलजी, रेखा व्यास,घीसूलाल,हरेंद्र सिंह रणीसर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास, प्रेम गुचिया, अशोक छंगाणी,गणेशप्रसाद थानवी, ओमप्रकाश जीनगर, मनोज व्यास, रमेश बोहरा, देवाशिष दवे, नंदकिशोर शर्मा, गोपाल जोशी, जयकिशन जोशी, विनोद बारासा, मनोहर, विक्रम, श्याम, झूमरलाल आदि ने भागीदारी निभाई। जागरूकता रैली में लांयस क्लब फलोदी मरूवीरा के कार्यकर्ता भी शामिल हुये।