Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पालिका अध्यक्ष व्यास ने लिया सफाई अभियान का जायजा

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल   फलोदी नगर पालिका क्षेत्र में 16 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक सभी 40 वार्डो में व्यापक स्तर पर चलाये जाने वाले सफा...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  

फलोदी नगर पालिका क्षेत्र में 16 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक सभी 40 वार्डो में व्यापक स्तर पर चलाये जाने वाले सफाई अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को वार्ड 7 एवं 8 में सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने कचरा एकत्रित उसका निस्तारण किया।नगर पालिका मंडल फलोदी के अधिषाशी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया की उप निदेशक स्थानीय निकाय जोधपुर के निर्देशानुसार पालिका के सभी 40 वार्डो में 16 सितम्बर से 15 अक्तूबर तक सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई, बबूल की कटाई, रोड पर से मिट्टी हटाने सहित अन्य कार्य करवायें जा रहे है। 
सोमवार को सफाई अभियान का कार्य मेनका विश्नोई प्रभारी अधिकारी,पालिका के जेईएन संजय बोड़ा, कनिष्ठ सहायक प्रेम गुचिया की उपस्थिति में किया गया। सोमवार को अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान, पूर्व पार्षद हरीकिशन व्यास एवं रोमी देवी ने अभियान का जायजा लिया। इस दौरान जेसीबी की मदद से बबूल की झाड़ियो को काटा गया तथा मौसमी बीमारियों को रोकने के लिये फोगिंग की गई एवं फिनाइल एवं डीडीटी पाउडर का छिड़काव भी करवाया गया। पालिका ईओ विश्नोई ने बताया कि प्रत्येक दिन 2 वार्डो में 30 सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य किया जा रहा है।