Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

ओबीसी प्रमाण पत्र में ई मित्र संचालक ने की काट छांट

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल   फलोदी नगर पालिका क्षेत्र के संजय नगर क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला के जन आधार कार्ड में उम्र 60 साल दिखाकर व...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  

फलोदी नगर पालिका क्षेत्र के संजय नगर क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला के जन आधार कार्ड में उम्र 60 साल दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करवाने का मामला अभी ठंडा पड़ा ही नही था कि ग्राम पंचायत पंचायत मोटाई में ई मित्र संचालक द्वारा ऐसा ही एक और कारनामा कर दिखाया गया है। 
लेकिन प्रशासन की कड़ी नजर से ई मित्र संचालक की हेराफेरी पकड़ी गई है। एसडीएम यशपाल आहुजा ने बताया कि ई मित्र संचालक लिखमाराम शर्मा पर 3 हजार रुपये की पेनल्टी लगाते हुये ई मेल के लाईसेंस को 30 दिन के लिये निलंबित किया गया है। फलोदी उप जिला कलक्टर यशपाल आहुजा ने बताया कि उक्त ई मित्र संचालक लिखमाराम शर्मा द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन में पटवारी तथा गवाहों की रिपोर्ट दो जो अपने आप में महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है उसमें काट छांट कर उसे बदलने की कोशिश की गई है जो दंडनीय अपराध है इसलिये ई मित्र संचालक पर अर्थ दंड लगाते हुये 30 दिन के लिये लाईसेंस निलंबित किया गया है।