Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को मनायेगी भाजपा

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल   भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उतर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उतर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति द्वारा 25 सितंबर शुक्रवार भारतीय जनसंघ के महामंत्री एवं अंत्योदय के प्रणेता स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 104 वें जन्म दिवस को भाजपा जिले के सभी मंडलों, बूथों एवं शक्ति केन्द्रों पर मनायेगी। 

पालीवाल  ने बताया कि भारत महापुरुषों की परंपरा का देश है और उसी परंपरा में एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, उनका बचपन राजस्थान में बीता था जयपुर जिले के धानक्या गांव में भव्य स्मारक तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि यह स्मारक पंडित दीनदयाल की नीतियों पर शोध का एक बड़ा केंद्र बनेगा। 
शुक्रवार को शाम 5 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति द्वारा एक वर्चुअल रैली पूरे देश भर के लिए आयोजित की जायेगी जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल माध्यम से दिल्ली से पंडित दीनदयाल उपाध्याय आत्म निर्भर भारत और नई शिक्षा नीति के संदर्भ में संबोधित करेंगें।पालीवाल ने बताया कि यह वर्चुअल रैली सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म  पर उपलब्ध रहेगी।