Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कनिष्ठ सहायकों ने की ग्रेड पे बढाने की मांग

Bap New s: ( अशोक कुमार मेघवाल) कनिष्ठ सहायक (एलडीसी) पद के लिये ग्रेड पे 2400 से बढाकर 3600 करने और सचिवालय के समान वेतन पदोन्नति की मां...

Bap News:(अशोक कुमार मेघवाल)
कनिष्ठ सहायक (एलडीसी) पद के लिये ग्रेड पे 2400 से बढाकर 3600 करने और सचिवालय के समान वेतन पदोन्नति की मांग को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सोमवार को ट्विट अभियान राजस्थान - एलडीसी 3600 जीपी चलाया जो भारत और राजस्थान में टाॅप ट्रेंड करता रहा।
 सताराम मेहरा

राजस्थान के सभी मंत्रालियक कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ग्रेड पे 3600 करने की मांग की है। मंत्रालयिक कर्मचारियों की इस मांग का विधायकों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी समर्थन किया है। मंत्रालयिक कर्मचारी नेता सताराम मेहरा मोरिया ने बताया कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में इस वेतन विसंगति को दूर करने का वादा किया गया था। मेहरा ने बताया कि सरकार एवं प्रशासन के लिये मंत्रालयिक कर्मचारी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है इसलिए इस वेतन विसंगति को दूर किया जाना चाहिये।