Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

रक्षा सूत्र बांध मनाया रक्षा बंधन

Bap New s:  विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी प्रखंड बाप द्वारा सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। कोरोना महामारी में कार्य करने वाले उपख...

Bap News: विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी प्रखंड बाप द्वारा सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। कोरोना महामारी में कार्य करने वाले उपखंड अधिकारी,  तहसीलदार,  विकास अधिकारी, डॉक्टर्स,  नर्सिंग स्टाफ,  थाना अधिकारी और थाना स्टाफ, रेलवे स्टेशन मास्टर आदि का रक्षा सूत्र बांधकर दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा सम्मान किया गया। 

साथ ही  एक प्रशंसा पत्र,  रुद्राक्ष की माला, नीम गिलोय व तुलसी का पौधा भी भेंट किया गया। रक्षा सूत्र बांधकर उनके द्वारा पिछले 4 महीनों में कोरोना योद्धा के रूप में सराहनीय कार्य करने पर सम्मान किया गया।  इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र सोलंकी,  प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल पालीवाल, सीमा जन कल्याण समिति  जिला उपाध्यक्ष अखेराज खत्री,  बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक मुकेश पालीवाल,  बाप खंड संयोजक चंडीदान चारण, गेना पालीवाल,  सीमा पालीवाल, राधा पालीवाल,  लक्ष्मी कोठारी, चंपा, बंटी व मूलसिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।