Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

एडीजे सोनी ने किया पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

Bap New s:   (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार नवयुवक मंडल संस्थान फलोदी के तत्वावधान ...


Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार नवयुवक मंडल संस्थान फलोदी के तत्वावधान में पदमसिंह भोमियाजी के थान पर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ फलोदी एडीजे मोहनलाल सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्याम सुन्दर सोनी, कार्यकारिणी सदस्य नरेश, किशोर, लाभचंद, धर्मेन्द्र, मनोज, गौरव, धर्मेन्द्र, ओमप्रकाश, फलोदी समाज अध्यक्ष हेमराज सोनी, स्वर्ण हस्त कला संस्थान अध्यक्ष जेठमल सोनी, पूर्व युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल किशोर सोनी सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
स्वर्णकार नवयुवक मंडल संस्थान अध्यक्ष सोनी ने बताया कि फलोदी कस्बे में सभी जगह अधिक से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस मौके पर गोद ली गई जमीन पर 101 पौधे लगाने पर वृक्ष मित्र संस्थान के कंवरलाल व्यास, गोपाल छंगाणी, रामदयाल थानवी, जेपी छंगाणी, शिवा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।