Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी नगर पालिका में सरकार ने मनोनीत किये चार पार्षद

      ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फलोदी उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनी ने सौंपा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास को इस्तीफा Bap New s:   (अशोक...


      ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फलोदी उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनी ने सौंपा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास को इस्तीफा

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी नगर पालिका मंडल के लिये राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात आदेश जारी कर चार पार्षदों का मनोनयन किया है। स्वायत शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ सेवादल नेता घीसूलाल चौरड़िया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुमार बोहरा, पूर्व पार्षद श्रीमती चांदनी देवी मेघवाल तथा एडवोकेट हरेंद्रसिंह रणीसर को नगर पालिका मंडल फलोदी में पार्षद मनोनीत किया गया है। 

मनोनीत पार्षद घीसूलाल चौरड़िया पिछले तीन दशक से कांग्रेस सेवादल के साथ जुड़े हुये है। जमीनी नेता के तौर इनकी मजबूत छवि मानी जाती है, तथा सीएम अशोक के विश्वासपात्र है। अशोक बोहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फलोदी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल चुके है एवं कांग्रेस के टिकट पर पार्षद भी रह चुके है। श्रीमती चांदनी देवी मेघवाल पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर पार्षद रह चुकी है, तथा कांग्रेस के साथ इनका पारिवारिक जुड़ाव रहा है। मनोनीत पार्षदों की सूची में सबसे ज्यादा चौकाने वाला नाम एनएसयूआई से छात्र राजनीति से कांग्रेस में आये एडवोकेट हरेंद्र सिंह रणीसर का रहा है। रणीसर वर्तमान में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव का दायित्व भी संभाल रहे है।
नवम्बर माह में सम्पन हुये पालिका चुनावों में हरेंद्र सिंह रणीसर तथा कैलाश सुथार वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार थे। कांग्रेस नेता महेश व्यास द्वारा जारी सूची में कैलाश सुथार का नाम वार्ड नंबर 34 में कांग्रेस उम्मीदवार के लिये घोषित किया गया था। लेकिन जोधपुर से कांग्रेस का सिंबल लेकर आये जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल एवं कांग्रेस नेता प्रोफसर अयूब खान ने एसडीएम फलोदी को वार्ड नंबर 34 में हरेंद्रसिंह रणीसर के नाम का सिंबल सौंपा। जिसको लेकर फलोदी, जोधपुर तथा जयपुर तक लंबी माथापच्ची हुई थी। सुथार समाज के लोगों ने फलोदी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल की गाडी रोककर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
टिकट नही मिलने पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता कैलाश सुथार ने निर्दलीय फार्म भरकर चुनाव लड़ा तथा मात्र 7 वोट से जीत हासिल की थी। पालिका चुनाव में कैलाश सुथार तथा हरेंद्रसिंह रणीसर के टिकट को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक हीराराम मेघवाल तथा कांग्रेस नेता महेश व्यास के बीच एसडीएम कार्यालय के पीछे गहमा-गहमी भी हुई थी। गुरूवार को मनोनीत किये गये चार पार्षदों में घीसूलाल चौरड़िया जैन समुदाय, अशोक बोहरा ब्राह्मण समुदाय, चांदनी देवी मेघवाल समुदाय तथा हरेंद्र सिंह रणीसर रावणा राजपूत समुदाय से है। इस बार नगर पालिका बोर्ड में वाल्मिकी तथा नाई समाज का प्रतिनिधित्व नही है। गुरूवार रात हुई नियुक्तियों का कांग्रेस पार्टी में अंदरखाने विरोध भी हो रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फलोदी के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनी ने शुक्रवार दोपहर को अपना इस्तीफा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास को सौंप दिया है। हांलाकि इस्तीफे में उन्होंने संगठन के लिये समय नही दे पाना बताया है।