Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रतिभावान विधार्थियों का अभिनंदन किया

Bap New s: ( अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मलार रोड केशव नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषागिंक संगठन विधा भारती अखिल...

Bap News:(अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मलार रोड केशव नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषागिंक संगठन विधा भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित होने वाले आदर्श विधा मंदिर माध्यमिक विद्यालय फलोदी परिसर में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 7 विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर छात्रा माधुरी आसदेव, प्रियंका व्यास, महक छीपा, भाग्यश्री माली, आयुषी पुरोहित, सुमन माली तथा छात्र रघुवीर रामावत का साफा एवं माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधालय के व्यवस्थापक महेंद्र सागर, जिला प्रचारक नारायण, प्रधानाचार्य हनुमानराम विश्नोई सहित अन्य आचार्य बंधु भगिनी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान ने विधार्थियों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दृढ इच्छा शक्ति से आगे बढने तथा विधालय एवं फलोदी का नाम रोशन करने का आह्वान किया। आपने बेहतरीन प्रदर्शन करने पर विधार्थियों तथा शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।