Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्यालय परिवार ने किया विद्यार्थियों का स्वागत

Bap New s: ( अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मंडला कल्ला में स्थित बाबा रामदेव आदर्श इंग्लिश एकेडमी के छ...

Bap News:(अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मंडला कल्ला में स्थित बाबा रामदेव आदर्श इंग्लिश एकेडमी के छात्र ने हितेश पालीवाल ने जोधपुर जिले में अंग्रेजी भाषा में अपना परचम फहराया है।
छात्र हितेश पालीवाल पुत्र देवीलाल पालीवाल ने कक्षा दसवीं (अंग्रेजी माध्यम) में 92. 33 अंक प्राप्त कर फलोदी,देचू तथा पोकरण तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसी प्रकार इसी विधालय के विधार्थी मोहमद यासीन पुत्र मिसरदीन ने 90. 33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विधालय के छात्र सुनील देव ने 89. 67, सुरेन्द्र विश्नोई ने 87. 83, गौरव पालीवाल ने 75. 83, राहुल ने 73. 17, मीना पालीवाल ने 72. 50, जगदीश पालीवाल ने 71. 83 तथा प्रेम ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। वर्तमान में राज्य सरकार ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विधालयों की घोषणा की है पूर्व में अभी तक सरकार के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित नही है, ग्रामीण अंचल में अंग्रेजी भाषा का यह विद्यालय अपने उत्कृष्ट परिणाम के लिए जाना जाता है। उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को संस्था के निदेशक भोमसिंह राठौड़ ने साफा एवं पुष्पहार पहना कर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीरज, देवीलाल पालीवाल, शिक्षिका सीमा, तीज कंवर, मेघना पुरोहित, देवीलाल भाटिया एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।