Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने पौधरोपण किया

Bap New s: (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम मुख्यालय मोखेरी में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोखेरी में गुरू...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम मुख्यालय मोखेरी में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोखेरी में गुरूवार को राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर पौधरोपण अभियान का आगाज किया गया। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ फलोदी के सभाध्यक्ष रेंवतलाल लीलावत ने बताया कि संगठन के प्रदेशव्यापी आह्वान के अंतर्गत विद्यालयों में पौधारोपण अभियान का आगाज पीईईओ क्षेत्र मोखेरी से किया गया है।

फलोदी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि ब्लॉक के पदाधिकारियों द्वारा सभी विद्यालयों में पौधारोपण किया जा रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री अशोक गोदारा, उपाध्यक्ष सवाईसिंह भाटी, महामंत्री मोहम्मद हैदर, प्रवक्ता महेश विश्नोई, नरेंद्र देवड़ा, अशोक शर्मा, मुकेश कुमार सियाग, भंवराराम, विवेक कुमार, खेमचंद परिहार, गेनाराम आदि पौधरोपण अभियान में सक्रिय सहयोग कर रहे है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोखेरी में गुरूवार को शिक्षक नेता रेंवतलाल लीलावत,प्रधानाध्यापक नटवरलाल थानवी, सवाईसिंह भाटी, हिना पालीवाल, प्रीति विश्नोई ने पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।