Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी के अभिषेक चौधरी एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Bap New s: (अशोक कुमार मेघवाल) प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर दो दिन से चल रही उठा-पटक के बीच मंगलवार दोपहर को कांग्रेस आलाकमान द्वारा...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर दो दिन से चल रही उठा-पटक के बीच मंगलवार दोपहर को कांग्रेस आलाकमान द्वारा उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस तथा सेवादल के प्रदेश प्रमुखों को उनके पद से हटाने के बाद इन पदों पर अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया द्वारा इस्तीफा देने के पश्चात एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कांग्रेस आलाकमान से चर्चा कर फलोदी कस्बे के निवासी एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव वरिष्ठ छात्र नेता अभिषेक चौधरी को एनएसयूआई राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
सीएम के साथ अभिषेक चौधरी
चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व विधायक ओम जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, कांग्रेस नेता महेश व्यास, पूर्व चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, कांग्रेस कमेटी फलोदी के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, पीसीसी सदस्य मोमराज विश्नोई, वरिष्ठ नेता कुभंसिंह पातावत, महासचिव मोहन गोदारा, उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, महासचिव अशोक कुमार मेघवाल, सरपंच मोहम्मद अली ननेऊ, जिला उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर ननेऊ, अब्दुल मजीद खिलजी, दिलीप कुमार चौहान, पार्षद कुंजबिहारी बोहरा, घीसूलाल चौरड़िया, अशोक बोहरा, हरेंद्रसिंह रणीसर, आबिद खिलजी, महासचिव गोरधन जयपाल, उपाध्यक्ष सुनील सोनी, किशोर माली, इब्राहिम खिलजी, एडवोकेट दिनेश चौधरी, पंकज थानवी, महेंद्र जैन बोथरा आदि ने खुशी व्यक्त करते हुये अभिषेक चौधरी को बधाई दी है। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के वरिष्ठ छात्र नेता है तथा विधि महाविद्यालय जयपुर में छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके है।