Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने काटे चालान

फलोदी में कार्रवाई करती यातायात पुलिस Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) उपखंड मुख्यालय पर रविवार को फलोदी यातायात पुलिस ने  अतिरिक...

फलोदी में कार्रवाई करती यातायात पुलिस
Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
उपखंड मुख्यालय पर रविवार को फलोदी यातायात पुलिस ने  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी लक्ष्मीनारायण शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक फलोदी पारस सोनी तथा फलोदी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह जाखड़ के निर्देशानुसार विभिन्न मुख्य मार्गो पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 16 दोपहिया तथा चौपहिया वाहनों के चालान काटे।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में यातायात प्रभारी ओमसिंह खोजा, हैड कांस्टेबल हिंगलाजदान चारण तथा वाहन चालक राजूराम आदि शामिल थे। हैड कांस्टेबल हिंगलाजदान चारण ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हेलमेट नही लगाने, सीट बैल्ट नही लगाने तथा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने को लेकर वाहनों के चालान काटे गये है।