Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षको ने शर्मा एवं नाहैलिया को श्रद्धांजली दी

Bap New s:  राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ उप शाखा फलोदी के पदाधिकारियों ने फलोदी ब्लॉक में पदस्थापित शिक्षक विकास शर्मा की सड़क...

Bap News: राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ उप शाखा फलोदी के पदाधिकारियों ने फलोदी ब्लॉक में पदस्थापित शिक्षक विकास शर्मा की सड़क हादसे में आकस्मिक मृत्यु होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
स्वर्गीय शिक्षक विकास शर्मा के परिवार में दिव्यांग माता- पिता, गर्भवती पत्नी व एक छोटा बच्चा है। परिवारिक परिस्थिति को देखते हुए संगठन ने सोशल मीडिया पर आर्थिक सहयोग की मुहिम चलाकर विकास शर्मा के पिताजी तथा पत्नि के खाते में दो लाख रुपये ऑनलाईन राशि ट्रांसफर की है। यह मुहिम आगे जारी रहेगी। संगठन के प्रदेश महामंत्री शंभूसिंह मेड़तिया, अशोक विश्नोई, प्रेमप्रकाश विश्नोई, नरेंद्र देवड़ा, अशोक शर्मा, महेश विश्नोई, मुकेश दवे आदि ने भी आर्थिक सहयोग की अपील की है।
रविवार को  सुबह जोधपुर में शिक्षक कमलेश नाहैलिया के असामयिक निधन पर संगठन ने पुष्पांजली अर्पित कर उनको श्रद्धांजली अर्पित की है।