Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कुख्यात शिकारी मोडिया गिरफ्तार, वन विभाग बाप व चाखू थाने की संयुक्त कार्यवाही, मृत हिरण के अवशेष भी बरामद

Bap News :   कुख्यात शिकारी बुधवार सुबह एक बार फिर पकड़ा गया हैं। वन विभाग बाप व चाखू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सुबह उसके घर ...

Bap News :  कुख्यात शिकारी बुधवार सुबह एक बार फिर पकड़ा गया हैं। वन विभाग बाप व चाखू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सुबह उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया हैं। उसके घर से मृत हिरण के अवशेष भी बरामद किए गए हैं।  

क्षेत्रीय वन अधिकारी बुधाराम विश्नोई ने बताया कि रात्रि में मुखबीर से सूचना मिली की शिकारी मोडाराम उर्फ मोडिय ने अपने गांव मियांकोर की सरहद में शिकार किया हैं। 


जिस पर बुधवार सुबह 6 बजे वन विभाग बाप की टीम ने चाखू थाना के सहयोग से उसके घर में दबिश दी। लेकिन शातिर शिकारी अल सुबह भी उनके वाहन देख घर से भागने लगा। जिस पर उसका करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा। इस दौरान उसने धक्का मुक्की कर छुड़ाने की काफी काेशिशे की। इसके बाद उसके घर व अासपास तलाशी ली गई। तलाशी में चिंकारे के पैर मय खुर, सिर तथा एक छुर्रा मिला, जिसे बरामद कर लिया। वन विभाग की टीम में क्षेत्रिय वन अधिकारी विश्नोई के साथ वन रक्षक राजुराम, विकास, पप्पुराम, सहायक वनपाल हासम खां, चालक मांगीलाल तथा चाखू पुलिस थाना के जवान चंद्रप्रकाश व रघुवीर शामिल थे। 

कई मामलो में है वांछित :- कुख्यात शिकारी मोडिया पूर्व में भी कई बार शिकार प्रकरणो में गिरफ्तार हो चुका हैं। एक बार बाप से वन विभाग की कस्टडी से भी भाग गया था। स्थानीय वन विभाग के अनुसार वर्तमान में शिकारी मोडिया कोलायत वन विभाग का भी एक मामले में वांछित है। इसके अलावा चाखू थाने में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ मामले में भी वांछित है। बताया जा रहा है कि पुराने प्रकरणों में वह जेल में बंद था। वह कुछ दिनो पहले ही जेल से छुट कर बाहर आया था।