Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षक नेता रिणवा को दी श्रद्धांजलि

बाप न्यूज़ | वरिष्ठ शिक्षक एवं किसान नेता नत्थाराम रिणवा काे शुक्रवार को यंहा राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा बाप द्वारा श्रद्धाजंलि...


बाप न्यूज़ | वरिष्ठ शिक्षक एवं किसान नेता नत्थाराम रिणवा काे शुक्रवार को यंहा राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा बाप द्वारा श्रद्धाजंलि दी गई। जिला अध्यक्ष नरपतसिंह भाटी ने बताया कि रिणवा राष्ट्रीय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) में सरंक्षक, पूर्व प्रदेश सह संगठन मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लंबे समय तक जिला अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वो किसान संघ में उपाध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। गुरूवार को रिणवा का निधन हो गया। अंत्येष्टि से पहले उनके दोनो नेत्र दान किये। शुक्रवार को बाप में श्रद्धाजंलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस मौके पर मंत्री माणकलाल पालीवाल, पूर्व मंत्री भोमराज दर्जी, राधेश्याम दर्जी, किशोर कुमार पुरोहित, अमृतलाल पालीवाल, मोहनलाल पालीवाल, चंपालाल दर्जी, सुनिल कुमार आदि मौजूद रहे।