Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

चिड़ियाओ के घोसले अभियान की हो रही सराहना : राजपुरोहित

आओ बचाए चिड़िया  : 200 से अधिक लगाये जा चुके अभी तक घोसले बाप न्यूज : रमन दर्जी |  फलाैदी में परिंडा अभियान के साथ साथ घोसला अभियान भी परवान...


आओ बचाए चिड़िया  : 200 से अधिक लगाये जा चुके अभी तक घोसले
बाप न्यूज : रमन दर्जी | फलाैदी में परिंडा अभियान के साथ साथ घोसला अभियान भी परवान चढ़ रहा है। वर्तमान में बदलते माहौल में चिड़ियाओं को अपने घोसला बनाने के लिए सुरक्षित जगह तक नहीं मिल पा रही है। फलौदी में चिड़ियाओं के लिए घोसला अभियान के तहत जगह जगह मिट्‌टी से बने घोसले रखे जा रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता व डिस्काॅम श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष करनसिंह राजपुरोहित कहते है कि चिड़ियाओ के लिए पुराने जमाने में हमारे घर कच्चे व झोपड़ियां होती थी। जिसमें चिड़िया घोसले बना देती थी। फिर घरों के दीवारों छेद रखने लगे, अब मकान बनाने पर चिड़िया के लिए कोई स्थान नही रखा जाता है। चिड़िया हमेशा मनुष्यो के आस रहना पसंद करती है। पेड़ो पर घोसले न के बराबर बनाती है। चिड़ियाओ की संख्या कम होने वे काफी चिंतित है। सामाजिक कार्यकर्ता व डिस्काम श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष राजपुरोहित व शिक्षक तेजपुरी ने बताया कि एक हजार से अधिक मिट्टी से निर्मित घोसले लगाने का लक्ष्य है। वर्तमान में गोस्वामी समाज समाधि स्थल, नीलकंठ महादेव मंदिर भैरूगिरी सराय, बगतु बाग, पुष्करणा समाज लाइब्रेरी, दानीरॉय थानवी की बगेची व बावडी पुरोहितान में 200 से अधिक घोसले लगा चुके है। अपने घरों, बगीचियों, मंदिरों, स्कूलों, सार्वजनिक व सामाजिक भवनों में लगाने के इच्छुक बन्धु उनसे सम्पर्क कर सकते है। घोसले लगाने में आईजी भार्गव, महेंद्र थानवी, कृष्ण कुमार थानवी, मदन माली, सुष्मिता माली, ऋतु राजपुरोहित, जगदीश माली, विजय माली, विजयलक्ष्मी, मधुबाला आदि का विशेष सहयोग रहा। घोसले लगाने का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।