Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

लाखो का पैकेज छोड़ साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकला नितेश

मार्च में दिल्ली से शुरू की साइकिल पर यात्रा, साढ़े तीन साल में करेंगे कुल 40 हजार किमी यात्रा, चार धाम व 12 ज्योर्तिलिंग व 51 शक्तिपीठ के कर...


मार्च में दिल्ली से शुरू की साइकिल पर यात्रा, साढ़े तीन साल में करेंगे कुल 40 हजार किमी यात्रा, चार धाम व 12 ज्योर्तिलिंग व 51 शक्तिपीठ के करेंगे दर्शन 
बाप न्यूज़ : रमन दर्जी |  
अध्यात्मिक, पर्यावरण चेतना, और सर्वे भवन्तु सुखीन: के भाव को लेकर दिल्ली निवासी नितेश शर्मा साइकिल से भारत भ्रमण निकल कर रहे है। अपनी करीब साढ़े तीन माह की यात्रा पूर्ण कर शुक्रवार सुबह शर्मा बाप पहुंचे। 50 डिग्री तापमान मे भी जुनून व जज्बे के साथ अपने निर्धारित उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शर्मा अडिग है। बाप में भाभा द ढाबा संचालक मनीष बिस्सा सहित अन्य युवाओ ने शर्मा का स्वागत किया। बातचीत के दौरान शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प में बतौर इंजीनीयर 6 साल नौकरी की। लेकिन आत्म संतुष्टि नहीं थी। इसलिए यात्रा के पेशन के रूप वे साइकिल से भारत के सभी राज्य के भ्रमण पर निकल पड़ा। मार्च माह में दिल्ली से शुरू की यात्रा के दौरान स्कूलो में बच्चो के साथ भी संवाद किये। साथ ही वह प्रकृति व संस्कृति को नजदीक से जानने की कोशिश कर रहे है। यात्रा के दौरान सांस्कृति परंपराओ का सरंक्षण व ऐतिहासिक धरोहरो का विस्तृत अध्ययन भी कर रहे है। भारत भ्रमण में  करीब 40 हजार किमी यात्रा के दौरान चार धाम, 12 ज्योर्तिलिंग व 51 शक्तिपीठो के भी दर्शन करेंगे। शर्मा ने कहा कि धर्म मन को स्थिर करता है और आत्मबल को बढाता है। भीषण गर्मी में यात्रा में आने वाली परेशानी के बारे में शर्मा ने बताया कि अभी कुछ दिनो से राजस्थान में गर्मी बहुत तेज है। पहले वह प्रतिदिन 70 से 80 किमी चलते थे। लेकिन अब 35 से 40 किमी ही साइकिल चला पा रहे है। मौसम के अनुरूप भी ढालने का प्रयास किया है, ताकि स्वास्थ्य में कोई गिरावट नहीं आए। प्रकृति व ईश्वर भी ऐसे कार्य में मदद करते है। यात्रा को चिर स्थाई बनाने के लिए पुस्तक लिखने व डोकेमेट्री बनाने का कार्य भी हेागा। शुक्रवार को दिनभर आराम करने के बाद शाम को जाम्बा के लिए रवाना हो गए।