Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भील अध्यक्ष व राठौड़ प्रचार मंत्री बने

बाप न्यूज : रमन दर्जी |  राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) की बैठक बुधवार को आदर्श नगर स्थित डॉ. हेडगेवार भवन फलोदी में...


बाप न्यूज : रमन दर्जीराजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) की बैठक बुधवार को आदर्श नगर स्थित डॉ. हेडगेवार भवन फलोदी में राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल, प्रदेश महामंत्री कालुराम गर्ग, डिस्काम श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष करन सिंह राजपुरोहित, डिस्काम जिला उपाध्यक्ष फिरोज खान व ठेकेदार जेठाराम कुमावत की उपस्थिति में हुई। भारत माता के चित्र के आगे में दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरूआत की गई। बैठक में डिस्काम श्रमिक संघ  जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने संग़ठन की रीति नीति पर प्रकाश डाला व विद्युत दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तृत से सुना व समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। 

प्रदेश महामंत्री द्वारा सर्वसम्मति से फलोदी जिले की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमे अध्यक्ष दुर्गाराम भील, उपाध्यक्ष शैतानाराम, मेशा गर्ग, पदमाराम देवड़ा, पुनाराम चौधरी, इमरान खान, महामंत्री खींयाराम, कोषाध्यक्ष अरूण रामावत, संगठन  मंत्री मोतीराम बरवड़, प्रचार मंत्री भंवर सिंह राठौड़ ढेलाणा, सहप्रचार मंत्री मनीष मुलावत व कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, सुगनाराम मेघवाल, मेघराज मोखेरी, बाबूराम मतोडा, चम्पाराम चौधरी, याकूब बिठड़ी, राजु राम एकां भाटिया को बनाया गया। अंत मे नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दुर्गाराम भील ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। मंच संचालन कमलेश कुमार मेघवाल ने किया