Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजपुरोहित काे मिला श्री परशुराम पुरस्कार - 2024

बाप न्यूज : रमन दर्जी | सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से डिस्काम कर्मचारी व सामाजिक कार्यक्रमो में हमेशा अग्रणी रहने वाले करण सिंह राजपुरोहित ...


बाप न्यूज : रमन दर्जी | सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से डिस्काम कर्मचारी व सामाजिक कार्यक्रमो में हमेशा अग्रणी रहने वाले करण सिंह राजपुरोहित को श्री परशुराम पुरस्कार 2024 से नवाजा गया है। राजपुरोहित को यह पुरसकार सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, समाज सेवी नगेन्द्र शर्मा, ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा उपस्थित में अक्षय तृतीया की संध्या पर श्री परशुराम महादेव मंदिर अजनेश्वर धाम के पास सिवांची गेट जोधपुर में आयोजित हुए समारोह में दिया गया।

गौरतलब है कि राजपुरोहित ने कोरोना काल में राजकीय जिला चिकित्सालय में उत्कृष्ट सेवाए दी थी। सपत्नीक मरणोपरांत देहदान की भी घोषणा कर रखी है। राजपुरेाहित अपने विभाग में श्रमिक संग़ठन के जिलाध्यक्ष के रूप में शानदार कार्य कर रहे है।
 राजपुरोहित को लगातार कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहने पर दिल्ली, जयपुर, जोधपुर आदि स्थानों सम्मानित किया जा चुका है। राजपुरोहित को ब्राजील की सामाजिक संस्था द्वारा डॉक्टरेट की मानक उपाधि द्वारा नॉमिनेट किया गया है।