Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्युत दुर्घटनाओं व घोटालों से आक्रोशित है बिजली कर्मचारी : राजपुरोहित

बाप न्यूज : रमन दर्जी |  तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा एवं ठेके पर दिये कार्यों की मोनिटरिंग सुनिश्चित करने, भविष्य में निगम कार्मिको की दु...


बाप न्यूज : रमन दर्जी |  तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा एवं ठेके पर दिये कार्यों की मोनिटरिंग सुनिश्चित करने, भविष्य में निगम कार्मिको की दुर्घटना नहीं होने की जिम्मेदारी तय करने व निगम के राजस्व की हानि रोकने की मांग को लेकर जोधपुर डिस्काम श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष करण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता फलौदी बीएन के गुप्ता को ज्ञापन दिया गया। राजपुरोहित ने बताया कि हाल ही में भीलवाड़ा जिले में ठेकाकर्मी की गलती से लाइन चालू करने पर कार्य कर रहे एक निगम कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी। इस घटना से पूरा विद्युत विभाग आहत है। संगठन ने इसे गम्भीरता से लिया है। राजपुरोहित ने बताया कि संगठन द्वारा जांच करने पर ठेके पर दिये कार्यों में निगम के अधिकारियों की घोर लापरवाही एवं अनदेखी पाई है। अधिकारियों की शह से ठेकेदारों को कार्यादेश के अनुरूप सेवा शर्तों के कार्य नहीं करने पर भी फर्जी बिलों का भुगतान किया जा रहा हैं, जिससे निगम को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। संगठन ऐसे अधिकारियों की घोर निन्दा करता है। साथ ही चेतावनी देता हैं कि समय रहते रवैये को नहीं सुधारने पर संगठन दूसरे तरीके से कार्यवाही करेगा।
 
ज्ञापन में  33/11 केवी उपचौकियों व एफआरटी पर कर्मचारी कार्यादेश के अनुसार नहीं है। समस्त ठेकों की उचित मोनिटरिंग के लिए वृत स्तर पर कमेटी का गठन करने, श्रमिक प्रतिनिधियों को कमेटी में अनिवार्य रूप से कमेटी मेम्बर लेने, 33/11 केवी उपचौकियों एवं एफआरटी कार्यादेश सेवा शर्तों के अनुसार कार्य न करे तो बिल में प्रत्येक कार्य अनुसार राशि काटने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया कि निगम अधिकारियों द्वारा ठेकेदार से मिलीभगत फर्जी बिल पूरे पास किये जाते है। जिससे निगम को राजस्व का दोहरा नुकसान पंहुचाया जा रहा हैं। संगठन ने इसके लिए उचित मोनिटरिंग करने तथा  भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने की भी मांंग उठाई। 
राजपुरोहित ने दुख जताते हुए कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की करंट से सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेफ्टी सूज पिछले तीन साल से कर्मचारियों नही मिले है। जिससे निगम के कर्मचारी काल कलवित हो रहे है। ज्ञापन में सेफ्टी सूज जल्द दिलवाने,  सुरक्षा उपकरण उचित मात्रा में अच्छी गुणवता वाले दिये जाये तथा सुरक्षा उपकरणों के वितरण व उपयोग की उचित मोनिटरिंग की जाये जिसके लिए वृत स्तर पर कमेटी का गठन श्रमिक प्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से लेते हुये किये जाने की मांग की गई। ज्ञापन में नाजायज ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाकर निगम हित में कर्मचारियों की सुविधा को बढ़ाने की भी मांग रखी। फील्ड में निगम के लिए दिन रात कार्य करने वाले जैसे राजस्व वसूली, मीटर रिडींग, सतर्कता आदि निगम कर्मियों के यात्रा भत्ते, उपार्जित अवकाश, ओवर टाईम समय पर जारी किया जावे। आपके द्वारा की गई कार्यवाही से संगठन को लिखित में अवगत करावें।  ज्ञापन सौंपते समय जिला उपाध्यक्ष फिरोज खान, जिला संग़ठन मंत्री नेताराम माली, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश विश्नोई, मंत्री महेश पंवार, शाखा अध्यक्ष हनुमान खिलेरी, पारष गुप्ता, नारायण मेघवाल, महेंद्र कुमार विश्नोई, चिराग भार्गव, डालचंद मांगीलाल विश्नोई आदि उपस्थित थे।