Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कर घर लौटने पर यात्रियों का हुआ अभिनंदन

बाप न्यूज |  अयोध्या में श्रीरामलाला के दर्शन कर घर लौटने पर यात्रियों का परिजनों व मित्रों द्वारा स्वागत किया गया। इस स्पेशल ट्रेन में फलौ...


बाप न्यूजअयोध्या में श्रीरामलाला के दर्शन कर घर लौटने पर यात्रियों का परिजनों व मित्रों द्वारा स्वागत किया गया। इस स्पेशल ट्रेन में फलौदी से 312 यात्री अयोध्या गये थे। यह स्पेशल ट्रेन जैसलमेर से 17 जनवरी को रवाना हुई थी, जो गुरूवार सुबह वापिस जैसलमेर पहुंची।
यात्रा सयोजक ने बताया कि फलोदी से स्पेशल फलोदी ट्रेन से 312 यात्री रवाना हुए थे। वे सभी यात्री सकुशल अपने घरों को पहुंचे गये। यात्रा में रेलवे द्वारा बहुत अच्छी सेवा दी गई। भोजन, नाश्ता, जलपान, चाय की बहुत सुंदर व्यवस्था थी। यात्रियों के बाप व फलोदी पहुंचने पर भाजपा परिवार ने सभी यात्रियों का अभिनंदन किया। यात्रा दल के नेवा कानासर के मांगीलाल बिश्नोई ने बताया कि अयोध्या में टेंट सीटी में रहने की अति उत्तम वयवस्था के साथ सात्विक भोजन की व्यवस्था थी। आवागमन के लिए सरकार ने निशुल्क इलेक्ट्रिक बसे सुविधा के लिए लगा रखी थी। भगवान श्रीराम के मंदिर के दर्शन कर सभी यात्री बहुत खुश हुए। उन्होंने तीर्थक्षेत्र की टीम का साधुवाद ज्ञापित किया। बाबु लाल, जसवंत सिंह देवराज, सुरेंद्र कवर, अखेराज़, हरी माडपुरा,  भजनाराम, बिरबलराम, सुभाष, प्रकाश, महिपाल, महेश डारा, अशोक, पूंनम चंद पुरोहित, अशोक पालीवाल, अश्विनी, मानवेंद्र, कमल भूतडा, हेतराम,  दिनेश जालानी, गिरधारी राम सहित बड़ी संख्या मंे यात्री मौजूद रहे।