Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

एसआई में चयनित होने पर ग्राम विकास अधिकारी का किया स्वागत

बाप न्यूज |  बाप पंचायत समिति में कार्यरत महिला ग्राम विकास अधिकारी खुशबू चौधरी का राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर चयन हो गया है। ए...


बाप न्यूजबाप पंचायत समिति में कार्यरत महिला ग्राम विकास अधिकारी खुशबू चौधरी का राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर चयन हो गया है। एसआई के पद पर चयनित होने पर ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा बाप द्वारा खुशबू चौधरी का साफा एवं शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। 
ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा बाप अध्यक्ष वकील चाैधरी ने बताया कि बुधवार को खुशबू चौधरी यंहा से पंचायतीराज विभाग से रिलिव हो गई। वे बाप पंचायत समिति में 13 अप्रैल 2023 से ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यरत थी। पढाई में होनहार खुशबू के आरएएस प्री भी क्लियर किया हुआ है तथा अभी वह मेंस की तैयारी कर रही है। स्वागत के दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा बाप अध्यक्ष वकील चौधरी, राकेश मीणा, सुमेर सिंह, भगवानाराम बिश्नोई, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सुथार, विद्या गोदारा, सरिता ढाका, कैलाश बिश्नोई सहित सभी ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।