Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फोटो। गो सेवा सबसे बड़ी सेवा : मुरलीधर

नन्दन वन गोशाला वार्षिक जलसे में गोसेवकों का हुआ बहुमान, परिसर में संत पदमजी कुलरिया की मूर्ति स्थापित बाप न्यूज |  निकटम गड़ियाला फांटा पर स...

नन्दन वन गोशाला वार्षिक जलसे में गोसेवकों का हुआ बहुमान, परिसर में संत पदमजी कुलरिया की मूर्ति स्थापित
बाप न्यूज | 
निकटम गड़ियाला फांटा पर संत सुखदेव महाराज द्वारा संचालित नंदन वन गोशाला का वार्षिक उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। गो सेवक अशोक चाण्डक ने बताया कि गोशाला में गो संत पदमाराम कुलरिया सीलवा नोखा की प्रतिमा उनके परिजनों की उपस्थिति में स्थापित की। इस मौके गो सेवा में योगदान देने वाले गो भक्तों का बहुमान किया गया। जाम्बा कौशल गोशाला संचालक महन्त भगवान दास ने कहा कि गाय की सेवा से बढ कोई सेवा नही है। मानस प्रवक्ता मुरलीधर महाराज ने कहा कि गाय असाध्य रोगों के हरण का वेद है। गाय का स्पर्श बीपी, हार्ट, शुगर जैसी खतरनाक बीमारियों का रामबाण इलाज है। गो उत्पाद बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहे है। हमें गो उत्पाद को अपनाना चाहिए। गाय को मां का दर्जा है। जीवन भर यह दूध पिलाती है।

वार्षिक उत्सव में कई संतो का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में संत महन्त भंवर दास, महन्त भगवानदास, हरप्यारी देवी, धर्म कुलरिया, शंकर कुलरिया, श्रीकिशन राठी, सुनील रामावत, द्वारकादास राठी, बचुदान, मोहनदान, दुक्सा हाडला, रविन्द्र जैन फलौदी, गोसेवक मनोज लोहिया बाप, विजय कुमावत, रेखचन्द, मनोज कुमावत, धूड़चंद कोठारी बाप, मालाराम मांजू, सांगाराम सुथार करणी नगर, भोमराज सुथार बाप, अमृत लाल भूतड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।