Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राष्ट्रपति द्वारा पोखरण दौरा और सैनिकों से वार्तालाप

राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 23 दिसंबर 2023 को पोखरण का दौरा किया और राजस्थान के जैसलमेर सेक्टर म...

राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 23 दिसंबर 2023 को पोखरण का दौरा किया और राजस्थान के जैसलमेर सेक्टर में सेवारत डेजर्ट कोर के सैनिकों के साथ बातचीत की।
            दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह ने माननीय राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, सैन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा और अन्य नागरिकगण भी उपस्थित थे।
 राष्ट्रपति ने एक फायरपावर अभ्यास देखा, जिसमें नई पीढ़ी की हथियार प्रणालियों सहित विभिन्न हथियार प्लेटफार्मों द्वारा  युद्धाभ्यास का जटिल अभ्यास शामिल था। टैंक की सवारी करते हुए रेगिस्तानी इलाके में उन्होंने अर्जुन टैंक की शक्ति और युद्ध योग्यता का प्रत्यक्ष अनुभव किया।
भारतीय सेना के जवानों के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने उनके साहस,  बलिदान और राष्ट्र की सेवा में उनके योगदान के लिए सराहना की और साथ ही भारतीय सेना के सभी रैंकों की प्रतिबद्धता और हर समय तैयारियों के उच्चतम मानकों की भी सराहना की।