Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

देश के लिए अपना बलिदान देने वाले सदैव पूजनीय : कैप्टन राणीदान सिंह

बाप न्यूज |  16 दिसम्बर देश के लिए गौरव का दिन है। आज के दिन 1971 में हमारी सेना के सामने पाकिस्तान की सेना ने समर्पण किया था। आज के दिन को...

बाप न्यूज | 16 दिसम्बर देश के लिए गौरव का दिन है। आज के दिन 1971 में हमारी सेना के सामने पाकिस्तान की सेना ने समर्पण किया था। आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाते है। सोलांकियातला के जांबाज भैरूसिंह इस समर्पण के गवाह थे।
सीमाजन कल्याण समिति, पूर्व सैनिक परिषद के कार्यकर्ताओं ने मैजर शैतानसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया। पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष कैप्टन राणीदान सिंह ने कहा कि देश के लिए बलिदान होने वाले सैनिकों को देश सदैव याद करेगा। देश उनका ऋणी रहेगा। उनको सदैव पूजेगा। इस दौरान जयराम गज्जा, सूबेदार मेजर मेघसिंह, भंवरसिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह शेखावत, सवाई सिंह राजपुरोहित, अमान सिंह खारा, महावीर सिंह, राकेश कुमार, प्रकाश पंचारिया, बरियास खां, जालमसिंह, रेवतसिंह, बबलू सिंह, जितेंद्रसिंह, रेंवत सिंह आदि मौजूद रहे।