Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गोमाता की चरणों मे मनाया 18वां जन्मदिन

संचालक मंडल ने की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना बाप न्यूज |  बढ़ती पाश्चात्य की अंधी दौड़ में जन्म दिवस को बड़ी महंगी होटलों क्लबो में जाकर ...


संचालक मंडल ने की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना
बाप न्यूज | बढ़ती पाश्चात्य की अंधी दौड़ में जन्म दिवस को बड़ी महंगी होटलों क्लबो में जाकर मनाने से हट कर एक परिवार ने अपने लाडले का जन्म दिन गोमाता के साथ उनकी पूजा की तथा गोमाता को लाफ़सी का भोजन करवा कर मनाना बहुत सुखद संकेत है। निकटवर्ती बडीसीड ग्राम निवासी ठाकुर पेपसिंह भाटी ने अपने सुपौत्र केसरसिंह कुंवर भैरूसिंह का 18वां जन्म दिन रविवार को बड़े धूम धाम से बाप ऋषि गोपाल गोशाला में गोमाता के संग मनाया। गोशाला संचालक मंडल ने सभी परिजनों को अंग वस्त्र पहना कर अभिनन्दन किया।
संचालक मंडल के मुखिया शिक्षाविद मनसुख पालीवाल ने कहा कि जन्म दिन के अवसर पर गो सेवा कर भाटी परिवार ने नई परम्परा का शुभारम्भ किया। गाय हमारी मां है। मां का आशीर्वाद सदैव रहे इसके लिए गोमाता की सदैव सेवा करते रहे। गाय 33करोड़ देवताओं का स्वरूप है। परिवार के अच्छे संस्कारो के फल स्वरूप बालक संस्कारवान बनते है। संस्कारित संतान कुल व समाज तथा देश का नाम रोशन करते है। संचालक मंडल ने कुंवर केसरसिंह के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की मंगल कामना की। इस मौके पर गो-सेवक मनोज लोहिया, एडवोकेट कालूराम मेगवाल, दुर्गसिंह सिहडा, झुंझार सिंह, धन्नाराम ब्राह्मण, रमेश सेन, सत्यनारायण कोठारी, सवाई सिंह मनचीतिया, उगमसिंह,  डॉक्टर अभिजीत, धूड़चंद कोठारी, राणुलाल थानवी आदि मौजूद रहे।