Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

हर गांव में हमारी कोई गतिविधि हो, नशा मुक्त समाज, हर बालक संस्कार शिक्षा से जुड़े यह प्रयास जरूरी : वासुदेव

बाप न्यूज़ | निकटवर्ती नाचना गांव में सीमाजन कल्याण समिति की तहसील बैठक का आयोजन जैसलमेर फलौदी जिला संगठन मंत्री वासुदेव की उपस्थिति में हुआ।...


बाप न्यूज़ | निकटवर्ती नाचना गांव में सीमाजन कल्याण समिति की तहसील बैठक का आयोजन जैसलमेर फलौदी जिला संगठन मंत्री वासुदेव की उपस्थिति में हुआ। बैठक में गत बेठक की समीक्षा हुई। वासुदेव ने कहा कि सीमावर्ती गावो में हमारी गतिविधि नितांत जरूरी है। गावो में संस्कार केंद्र मंदिरों की व्यवस्थाये सही हो। हर नागरिक मंदिरों में जाने की आदत डालें। कोई भी अराष्ट्रीय गतिविधि हमारे क्षेत्र में नही हो इसके लिए जागरूक युवाओ की टोली बने। गांव नशे से मुक्त हो इसके लिए जन जागृति के प्रयास हम सभी करे। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है सभी बालक, बालिकाओ को विद्यालय से जोड़ना महत्वपूर्ण कार्य है। बालको को संस्कार की शिक्षा जरूरी है। गावो में कई प्रतिभाएं है उन्हें मौका दे। गावो में चौपाल हथाई में हमारे महापुरुषों के जींवन चरित्र की चर्चाएं हो इसके लिए कुछ महापुरुषों के जींवन की पुस्तिकाएं गाव की चौपाल में रखना प्रारम्भ हो। वासुदेव ने बताया की संगठन की गतिविधि में प्रशासनिक अधिकारियों, गांव के मौजिज लोगो से संपर्क कर हमारे कार्य, उद्देश्य से उन्हें अवगत कराना, उनकी सूची तैयार करना यह बहुत जरूरी है।
हम सब संगठन के कार्यो में लगे। तहसील संपर्क गतिविधि प्रमुख दुर्गादास टावरी ने बताया कि आगामी दिनों नवरात्रि में शक्ति पूजन कार्यक्रम होंगे। 
अगरसिंह भारेवाला, शेखों का तला, राजेंद्र चाण्डक कबीरपुरा, जाटों की ढाणी, राजेंद्र  पालीवाल जालुवाला, शक्ति नगर, 207 आरडी, वही दुर्गादास टावरी आस्कन्दरा, दिधु, अजासर तथा गजेंद्र सिंह को खारिया, सेवड़ा, ताडाना, आवड़ दान साकड़िया,  आवाय, भदडिया, जितेंद्र घण्टियाली,  एटा, मदासर, सत्याया गाव में शक्ति पूजन कार्यक्रम सम्पन्न करवाएगे। बैठक में तहसील मंत्री राजेन्द्र पालीवाल, सहमंत्री गजेंद्र सिंह, संपर्क गतिविधि प्रमुख दुर्गादास टावरी, युवा गतिविधि प्रमुख आवड़ दान, जितेंद्र सिंह, दीपक व तहसील टीम उपस्थित थी।