Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्कॉर्पियो व ट्रक के बीच हुई टक्कर, 6 घायल

स्कॉर्पियों सवार सभी हुए घायल, घायलो में तीन बच्चे बाप न्यूज |  पश्चिमी ढाणी लोहावट से एक परिवार स्काॅर्पियो लेकर नगरासर क्षेत्र में स्थित ...

स्कॉर्पियों सवार सभी हुए घायल, घायलो में तीन बच्चे
बाप न्यूज | पश्चिमी ढाणी लोहावट से एक परिवार स्काॅर्पियो लेकर नगरासर क्षेत्र में स्थित एक धार्मिक स्थल गया हुआ था। वापिस आते समय उनकी स्काॅर्पियों की ट्रक से भिंड़त हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी 6 घायल हो गये। घायलो में तीन बच्चे है। बाप में सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रैफर कर दिया गया।

हैड कांस्टेबल राजेंद्रसिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे बडीसिड्ड से नगरासर के बीच कच्च मुडिया मार्ग पर ट्रक व स्काॅर्पियो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में सुगनाराम पुत्र फुसाराम तथा इसका बेटा जगदीश, जगदीश की पत्नी दुर्गा, बेटी ममता व मैना तथा बेटा दशरथ घायल हो गये। स्कॉर्पियो में सवार एक ही परिवार के सभी लोग पश्चिमी ढाणी लोहावट से सोलकिंयो की ढाणी नगरासर में एक धार्मिक स्थल पर गया हुआ था। बाप सीएचसी में एक साथ 6 घायलों को लाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। चिकित्सकों व नर्सिगकर्मियों की कमी से जुझ रहे अस्पताल में जैसे तैसे घायलों का उपचार कर रैफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर कानसिंह की सिड्ड निवासी हीराराम पुत्र प्रभुराम अपने निजी वाहन में सभी घायलों को लेकर बाप पहुंचा। हैड कांस्टेबल राजेंद्रसिंह ने बताया कि हीराराम की तत्परता की वजह से सभी घायलो का समय पर उपचार शुरू हो गया।