Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आधुनिकता की अंधी दौड़ से जीव जंतु, मानव सभी दुखी : शिवकुमार

पर्यावरण चेतना यात्रा को लेकर पर्यावरण बचाने के लिए हुआ चिंतन हर घर तक पौधे पहुंचाकर बीजारोपन से पौधारोपण की पहल की आवश्यकता का दिया टास्क ...

पर्यावरण चेतना यात्रा को लेकर पर्यावरण बचाने के लिए हुआ चिंतन
हर घर तक पौधे पहुंचाकर बीजारोपन से पौधारोपण की पहल की आवश्यकता का दिया टास्क

बाप न्यूजधरती पर बढ़ रहे प्रदूषण से निजात पाना जरूरी है। वरना आधुनिकता की अंधी दौड़ से जीव जंतु व मानव जीवन का स्वस्थ व सुखी रहना असंभव है। यह बात पर्यावरण चिंतक पर्यावरण गतिविधि सह संयोजक चेतना यात्रा के शिव कुमार ने पर्यावरण प्रेमियों की हरित मिलन टोली को कही। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन अच्छे संकेत नही है। इस समय ग्लेशियर तेज गति से पिघल रहे है। जिसका असर साफ तौर पर बे मौसम बारिश, सर्दी में भी गर्मी का असर से देखा जा सकता है। धरती पर पेड़ो की कटाई, कल कारखानों से निकलने वाली जहरीली गैस, धरती पर जीव जन्तुओ का संतुलन बिगड़ना, रासायनिक दवाओं व खादों का अंधाधूंध उपयोग, सिंगल यूज प्लास्टिक यह समस्या की जड़ है।

पर्यावरण चेतना के लिए हर घर एक पौधा लक्ष्य हो। उस पौधे की सार संभाल उसे जीवित रखना हमारा दायित्व है। पानी बहुत कम है। कम पानी के पौधे तैयार करने है। प्लास्टिक जहर का काम कर रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार जरूरी हो गया है। कपड़े व कागज की थैली का उपयोग करने की क्रांति लानी होगी। सह विभाग कार्यवाह तुलसीराम पंचारिया ने कहा कि अधिकतम पेड़ लगा कर हम बहुत बड़ा काम कर सकते है। पेड़ो के बिना मानव व जीव जन्तु का जीना दूभर हो जाएगा। प्रदूषण बढ़ रहा है। इसे रोकने का कारगर कदम केवल पौधे ही है। जोधपुर विभाग में 21 लाख पेड़ लगाकर उसके सारसंभाल की महती आवश्यकता है। समाज में पर्यावरण पर चिंतन करने वाले लोगो को साथ लेकर यह जन चेतना यात्रा एक पखवाड़े तक क्षेत्र में हर गांव तक पहुंचेगी।

गांव गांव में बनेगी पर्यावरण चेतना टोली

विभाग कार्यवाह शंभुसिंह ने बताया की हर गांव में पर्यावरण के लिए चिंतन, चिंता करने वाले श्रेष्ठ लोगों की टोलियां बनेगी। इस कार्य को बहु आयामी उद्देश्य देकर हरित क्रांति लाने का प्रयास हमे करना होगा। हर व्यक्ति के मन मे पर्यावरण सरक्षण का भाव व्यवहार में आये यह प्रयास करना होगा। बीजारोपण से पौधारोपण की मुहिम तेज गति से चलने के लिए पर्यावरण प्रेमियों को एक जुट कर सभी सम विचारी संगठनों को साथ लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में पर्यावरण जन चेतना यात्रा सयोजक ओमाराम, जिला संघ चालक कन्हैया लाल व्यास, जय राम ग़ज़्ज़ा, पूर्व प्रधान अभिषेक भादू, पर्यावरण प्रेमी रामसा थानवी, शिक्षक नेता अरुण कुमार,जीतेंद्र, दीपसिंह खीचन, सवाल सिंह बारू, दिलीप सिंह, भंवरलाल पालीवाल, रविन्द्र जैन, अमानसिंह खारा, शिक्षक रामनारायण, हरनारायण, नानकराम, गनेशदान, मानसिंह बावडी, पांचाराम खारा, प्रकाश लोहावट, सुरेश बाप, भीखुलाल,  रेखचन्द, गिरधारीसिंह, पुखराज, अखेराज खत्री बाप आदि मौजूद रहे।