Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सीमा क्षेत्र की जन समस्याओं का निराकरण हमारा मुख्य धेय्य : वासुदेव

फलोदी जिला अभ्यास वर्ग सम्पन्न बाप न्यूज़  । सीमा जन कल्याण समिति जिला फलोदी का अभ्यास वर्ग निकटवर्ती नाचना आदर्श विद्या मंदिर मांध्यमिक में ...


फलोदी जिला अभ्यास वर्ग सम्पन्न
बाप न्यूज़ । सीमा जन कल्याण समिति जिला फलोदी का अभ्यास वर्ग निकटवर्ती नाचना आदर्श विद्या मंदिर मांध्यमिक में सम्पन्न हुआ। नाचना तहसील अध्यक्ष राजेंद्र चाण्डक ने बताया कि पोकरण, फलोदी, बाप, नाचना तहसील के जिला कार्यकारणी, तहसील शक्ति केंद्र के 26 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभिन्न सत्रों में संगठन की वार्षिक गतिविधियों, संपर्क, प्रवास, योजनाओं पर चर्चा हुई।
जिला संगठन मंत्री वासुदेव ने कहा कि सीमा क्षेत्र की विभिन्न प्रकार की जन समस्याओं जनसंख्या असन्तुलन, अराष्ट्रीय गतिविधियों को रोकने, यह राष्ट्र मेरा इस भाव को युवाओ में जागृत करने, युवाओ में बढ़ रहे नशे के कुप्रभाव पर अंकुश लगाने का कार्य करने की आवश्यकता है। 
संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते वासुदेव ने कहा कि सीमा क्षेत्र में बसने वाले समाज को जाग्रत कर उनको दायित्व बोध करवाना हमारा लक्षय है। आर्थिक दृष्टि से संपन्नता भी जरूरी है। समिति के जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने जैविक खेती, गो संवर्धन, गो सरक्षण, गोचर ओरण सरक्षण, धार्मिक स्थानों के विकास, युवा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने पर बल दिया। समाज में हमारी पहचान बने इसके लिए चरित्रवान,  सेवा भाव के साथ मृदु भाषी बने। हमारा आत्मीय संपर्क होना नितांत आवश्यक है।जिला समाज प्रबोधन गतिविधि प्रमुख श्रीराम राइका ने कहा कि वर्ष भर के कलेंडर वार कार्य सभी तहसील व शक्ति केंद्र समय पर पूर्ण करे। मासिक बैठक, प्रबुद्धजन गोष्ठी के साथ सतत सम्पर्क, कार्य विस्तार, समरसता, एकता, स्वावलंबन के धेय्य वाक्य पर चिंतन करने पर बल दिया गया। जिला बैठक में जिज्ञासा सुझाव भी आमंत्रित किये। जिलाध्यक्ष खत्री ने बताया आगामी 30 अगस्त को जिले व तहसील की टीम सीमा चौकियों पर जवानों के साथ रक्षा बंधन त्योहार मनाएंगे। सितम्बर माह में तहसील स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अभ्यास में अगर सिंह, दुर्गादास, राजेंद्र  पालीवाल, हरिश व्यास, अम्बालाल पालीवाल, सुरेन्द्रपाल सिंह राजपुरोहित, बुधराम खारा, प्रभुसिंह शेखासर, हेतराम बागाणी नेवा, मांगीलाल सियाक़, नारायण सिंह, डॉ. मोतीलाल, शैतानसिंह, रमेश, महेंद्र सिंह नोख, रूगनाथ सिंह, जालम सिंह, भवानी सिंह रामदेवरा, अशोक कुमार, अर्जुन सिंह,  महेंद्र शर्मा आदि ने भाग लिया।