Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सीबीईओ ने किया प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण

बाप न्यूज |  कस्बा स्थित राउमावि में छ: दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय चरण सोमवार को प्रारंभ हुआ जिसका बुधवार को सीबीईओ मनफूल सिंह बाप ...


बाप न्यूज | कस्बा स्थित राउमावि में छ: दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय चरण सोमवार को प्रारंभ हुआ जिसका बुधवार को सीबीईओ मनफूल सिंह बाप ने निरीक्षण कर शिविर की प्रत्येक गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने शिक्षा में होने वाले नवाचारों से अपडेट रहने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों का सही से संचालन की जिम्मेदारी शिक्षक वर्ग पर हैं।
रूम टू रीड संस्था से अंजू राणा ने बुनियादी साक्षरता के घटकों और पुस्तकालय के महत्व पर गतिविधियों के माध्यम से चर्चा करते हुए बताया कि एनईपी 2020 के अनुसार शिक्षा जिसमें बाल केंद्रित शिक्षा, रचनात्मकता जिज्ञासा अनुभव खोज रूचि भाषा एवं परस्पर संवाद को कक्षा कक्षीय प्रक्रिया में शामिल कर 2026-27 तक एफएलएन के लक्ष्यों को प्राप्त करना हमारा दायित्व है। इस दौरान शिवनाथ, रिड़मलराम, रेखचंद पालीवाल, महिपाल, पूनाराम भंवाल, अनिता खोरवाल, अंजू राणा, जोधाराम, बिदामी, सुशीला सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।