Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

ओरण, गोचर हमारी संस्कृति का परिचय : करनोत

कोलू धाम ओरण आरती व परिक्रमा को लेकर समिति के सदस्य पहुंचे गो शाला, बाप में भैरुनाथ बाबा को दिया निमंत्रण      बाप न्यूज  |  क्षेत्र के सबसे...


कोलू धाम ओरण आरती व परिक्रमा को लेकर समिति के सदस्य पहुंचे गो शाला, बाप में भैरुनाथ बाबा को दिया निमंत्रण
    
बाप न्यूज | क्षेत्र के सबसे बड़े ओरण के देवता पाबूजी महाराज के धाम कोलू में सबसे बड़ा ओरण आरती व परिक्रमा का कार्यक्रम 27 जून को होने जा रहा है। समिति सदस्य गांव गांव जाकर इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे हुए है।रविवार को प्रांत सयोजक जुगत सिंह करनोत की टीम नन्दन वन गोशाला गड़ियाला फांटा, ऋषि गोपाल गोशाला बाप पंहुुची। करनोत ने नन्दन वन गोशाला संचालक संत  सुखदेव महाराज से आशीर्वाद लेकर महाआरती व परिक्रमा में पधारने का निमंत्रण दिया। बाप में स्थानीय देवता भैरूनाथ बाबा के मंदिर में जाकर धोक लगाई तथा पीले चावल दिए। ऋषि गोपाल गोशाला में उपस्थित गो भक्तों को संबोधित करते हुुए करनोत ने कहा कि ओरण, गोचर हमारी संस्कृति का परिचय है। जीव जंतु सभी सुखी रहे इसी उद्देश्य से हमारे पूर्वजो ने इतनी सुंदर व्यवस्था की थी। 
जंगलों में स्वछंद विचरण करने वाले जीव जंतु अपना जीवन सुख से व्यतीत करें इसके लिए ओरण की भूमि रखी। उसके साथ पर्यावरण का ध्यान रखा तथा नियमावली बनाई की ओरण गोचर पर अतिक्रमण नही होगा। ओरण में से कोई जंगल नही कटेगा, ताकि जीव सुरक्षित रह सके।  उनकी स्थली सुरक्षित रहे। उनका वंश बढ़ता जाए। उनकी श्ररण स्थली में किसी का हस्तक्षेप नही हो। आज जंहा भी ओरण भूमिया है, वंहा हजारो पेड़, वनस्पतियां सुरक्षित है। यह पर्यावरण संतुलन के केंद्र है। आमजन में इन भूमि के प्रति श्रद्धा का भाव रहे इसी उद्देश्य को लेकर भादरियाराय ओरण के बाद कोलू पाबूजी की ओरण में 27 जून को ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। 
करनोत ने बताया कि 40 से अधिक गांवो में निमंत्रण चावल बांटकर अधिकतम भागीदारी की अपील की है। इस कार्यक्रम में कई संतो का सानिध्य मिलेगा। इस दौरान मदरूप पालीवाल, थिरपाल, रविन्द्र जैन, मनसुख पालीवाल, रेखचन्द पालीवाल, रमेश सेन, अशोक चाण्डक, पार्षद सुरेश मुंधा, अखेराज खत्री मौजूद रहे।