Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कोलू घाम ओरण आरती, ओरण परिक्रमा आज, लोगों में जबरदस्त उत्साह

दुल्हन की तरह सजाया जा रहा परिसर, कई संतो का मिलेगा सानिध्य बाप न्यूज |  कोलु पाबूजी धाम में आज मंगलवार को आयोजित होने वाले भव्य ऐतिहासिक...


दुल्हन की तरह सजाया जा रहा परिसर, कई संतो का मिलेगा सानिध्य

बाप न्यूजकोलु पाबूजी धाम में आज मंगलवार को आयोजित होने वाले भव्य ऐतिहासिक ओरण आरती कार्यक्रम, ओरण परिक्रमा, 101 जोत महाआरती के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है। प्रांत पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख जुगत सिंह करनोत ने बताया की परिक्रमा मार्ग की साफ सफाई करवा दी गई है। पाबूजी के निज धाम व क्षेत्र को आकर्षक सजाया जा रहा है। धनेश्वर नगर, कोलू, मडला, सावरीज व आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता दिनरात लगे हुए है। करनोत ने बताया परिक्रमा मार्ग में पानी की व्यवस्था रहेगी। परिक्रमा यात्रा 23 किलोमीटर की होगी। निज धाम के पास चाय, निम्बूपानी आदि की व्यवस्था के साथ महाप्रसादी की व्यवस्था होगी।

वरिष्ठ कार्यकर्ता मदरूप पालीवाल ने बताया कि 101 जोत के दर्शन होंगे। क्षेत्र के कई महन्त, श्री महन्त, मंडलेश्वर, गादिपति, इस महोत्सव में उपस्थित होकर ओरण, गोचर बचाने व उसके संरक्षण का बीज मंत्र देगे। ओरण आरती, परिक्रमा आयोजन समिति संरक्षक जय राम गज्जा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक वरिष्ठ प्रचारक गोपाल आर्य भी उपस्थित रहेंगे।

गज्जा ने बताया की परिक्रमा में हजारो वाहन भी शामिल होंगे। अब तक 190 गावो में संपर्क कर पीले चावल दिए है। जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सेवा कार्य मे कई स्वयं सेवी संगठन आगे आ रहे है। कई भामाशाहो ने अपनी सेवा महोत्सव में देने की घोषणा की है। समन्वयक तुलसीसिंह धांधल कोलू, डॉ प्रभु सिंह, नरपत सिंह राजपुरोहित, प्रधान सिमरथाराम  मेगवाल, कन्हैया लाल व्यास, कैप्टन राणीदान सिंह, शक्तिदान सिंह, बजरंग सिंह, मूल सिंह, सरपंच लुणसिंह, सन्तोष भारती, भंवर प्रजापत आदि का इस होने वाले कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहेगा।