Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्वाबलंबी भारत अभियान जोधपुर प्रांत विचार वर्ग व कार्यशाला सम्पन्न

न ई घोषणाओं में बाप निवासी प्रेम पालीवाल को बनाया जोधपुर विभाग प्रचार प्रमुख बाप न्यूज |  स्वावलम्बी भारत अभियान का दो दिवसीय प्रांत विचा...


ई घोषणाओं में बाप निवासी प्रेम पालीवाल को बनाया जोधपुर विभाग प्रचार प्रमुख

बाप न्यूजस्वावलम्बी भारत अभियान का दो दिवसीय प्रांत विचार वर्ग एवं कार्यशाला का समारोप सत्र रविवार को परम पूज्य स्वामी सुखानंद महाराज के गायत्री मंत्र के उच्चारण से प्रारंभ हुआ। अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि प्रत्येक भारतीयों को भारत में बनी वस्तुओं से प्रेम करना चाहिए और स्वदेशी की भावना एवं विचार के प्रति समर्पण होना चाहिए। हम अपने देश को स्वदेशी अपना कर ही पश्चिमी प्रभाव से बचा सकते हैं। स्वदेशी ही समृद्धि का सूत्र है। समारोह सत्र में श्रीगंगानगर के उद्यमी बंशीधर जिंदल ने मंच को स्वदेशी की अवधारणा को बढ़ाने के लिए साधुवाद दिया और कहा कि भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। केवल अपनी ताकत को पहचानने की आवश्यकता है। उनके अनुसार आज भारत से जो प्रतिभाएं विदेश जा रही हैं, उसे रोकने की आवश्यकता है। हमारी प्रतिभाओ को उचित मान सम्मान मिलना चाहिए। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख दीपक शर्मा ने विचार वर्ग में कई विषयों और तथ्यों की जानकारी के साथ वर्तमान में विश्व में विभिन्न विचारधाराओं की लड़ाइयां चल रही है। भारतीय विचारधारा कमजोर को भी पूरे अधिकार के साथ जीने का मौका देती है। स्वाबलंबी भारत अभियान से सर्वाइवल ऑफ द वीकेस्ट को भी चुनौतियों से सामना करने के लिए तैयार करती है।

जैसलमेर से आए उगम सिंह लूना ने अपने संघर्षमय जीवन यात्रा को बताते हुए कहा कि किस प्रकार उन्होंने स्वयं को स्वावलंबी बनाकर अपने परिवार एवं समाज को खड़ा किया। उन्होंने पशुपालन, बकरी पालन, कृषि, घोड़ा पालन और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर समाज में स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा दिया। ग्रामीण परिवेश के उगम सिंह का तालियों से अभिनन्दन किया गया।

युवा उद्यमी बहन पूनम शर्मा ने अपनी सफलता की कहानी बताते हुए कहा कि उन्होंने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्वयं का कार्य शुरू कर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। इसी प्रकार महिला उद्यमी इंदु मेहरोत्रा ने कॉटन से अपना व्यापार शुरू किया और आज गारमेंट सेक्टर में एक सफल महिला उद्यमी हैं। इन प्रतिभाओ का करतल ध्वनि से अभिनन्दन हुआ।

स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक श्रीमान कश्मीरी लाल ने श्रीगंगानगर के कार्यकर्ताओं और प्रांतीय विचार वर्ग कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दर्शन अहूजा को साधुवाद दिया। और कहा कि महाराजा गंगा सिंह ने जिस प्रकार अपनी दूरदर्शी सोच से श्रीगंगानगर को राजस्थान का पंजाब बनाया तथा उनकी हौसला अफजाई व उत्साह वर्धन से आज श्रीगंगानगर कृषि क्षेत्र में राजस्थान का सिरमौर है। प्रांत संयोजक अनिल वर्मा ने नए दायित्वों की घोषणा की। जिसमें अशोक जोशी को जोधपुर प्रांत का विचार सह प्रमुख, श्रवण रायका को विभाग संयोजक बीकानेर, आदित्य विश्नोई को बीकानेर महानगर संयोजक, मनोहर सिंह राठौड़ को बीकानेर महानगर संपर्क प्रमुख, जितेंद्र मेहरा को विभाग सह संयोजक जोधपुर, अमन भंडारी को जोधपुर महानगर संयोजक, जसपाल चावला को जिला प्रचार प्रमुख गंगानगर, संजय शर्मा को जिला प्रचार प्रमुख हनुमानगढ़, लक्ष्मीकांत खत्री को जिला संयोजक पाली, वीर सिंह भाटी को जिला सह संयोजक बाड़मेर, यशवंत सारस्वत को जिला सह प्रचार प्रमुख सूरतगढ़, प्रेम पालीवाल को विभाग प्रचार प्रमुख जोधपुर, धनराज विश्नोई को फलोदी जिला सह संयोजक, सोहम थानवी को जिला प्रचार प्रमुख फलोदी के दायित्वों की घोषणा की। प्रेम पालीवाल को प्रांत के दायित्व देने पर सवाई कुमावत, मोती राजा, सुरेश पालीवाल, रमेश धामट, महेश, भोमराज सुथार, प्रकाश गुचिया ने खुशी जाहिर की।

डॉ. भरत मेय्यर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीगंगानगर में पधारे सभी स्वावलम्बी भारत अभियान बंधुओं का स्वागत किया और भारत को स्वदेशी के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। प्रांतीय विचार वर्ग संयोजक डॉ. दर्शन आहूजा ने अतिथियों को स्वागत उद्बोधन और श्रीगंगानगर में पधारे सभी स्वावलम्बी भारत अभियान के योद्धाओं को साधुवाद दिया। समारोह के अंत में मंच के प्रांत अभियान समन्वयक प्रमोद पालीवाल ने प्रांत विचार वर्ग का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। इस वर्ग को सफल बनाने में श्री गंगानगर के कार्यकर्ताओ को परम् पूज्य स्वामी सुखानन्द महाराज एवं राष्ट्रीय संगठक श्रीमान कश्मीरीलाल ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। समारोह सत्र का मंच संचलन रमेश सोनी अभियान समन्वयक जोधपुर ने किया। अंत में डॉ. विनीता आहूजा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यहां के कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। प्रांतीय विचार वर्ग एंव कार्यशाला में प्रांत भर से आए स्वावलम्बी भारत अभियान के ढाई सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।