Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सज्जन शक्ति को साथ लेकर राष्ट्रोत्थान के लिए कार्य करने की आवश्यकता : सुरेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख ने गोशाला संचालक महन्त भगवान दास से की मुलाकात, गो सेवा के अनुठे कार्य को देख प्रकट कि...


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख ने गोशाला संचालक महन्त भगवान दास से की मुलाकात, गो सेवा के अनुठे कार्य को देख प्रकट कि प्रसन्नता
बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | देश के सबसे बड़े स्वयं सेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश चन्द इन दिनों जोधपुर प्रांत के प्रवास पर है।सुरेश चन्द सोमवार व मंगल वार को फलोदी जिले में पुराने संघ कार्यकर्ताओ से मिले। सोमवार रात्रि बाप में प्रमुख कार्यकर्ताओ से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा की देश में इस समय माहौल हमारे बहुत ही अनुकूल है। राष्ट्रहित के लिए हम छोटे छोटे प्रयास करते रहे। छोटे प्रयासों के परिणाम बहुत सुखद होते है। समाज जागरण, समरसता, पर्यावरण, कुटुंमप्रबोधन, गो सेवा, आदर्श गांव जेसे कार्यो की योजना बनाकर सज्जन शक्ति को एकजुट करने की आवश्यकता है। देश हित में मेरा क्या योगदान हो सकता है, यह भाव पैदा हो। कार्यकर्ता समाज के लिए प्रेरणा का सूचक बने। हम विवाह शादियों में अन्न की बर्बादी रोक पुनीत कार्य कर सकते है। बढ़ते प्रदूषण को कम करने में प्लास्टिक का उपयोग बन्द हो, ऐसा महान कार्य कर सकते है।
पिछड़ी बस्ती में निरक्षर लोगो को साक्षर कर सकता है।बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर दे सकते है।होनहार युवा व्यक्तित्व का सम्मान बढ़ा सकता हु। समरस समाज के लिए सेवा बस्ती के नागरिकों की मदद कर सकता हु। महापुरूषो के जीवन की घटनाएं समाज के सामने रखकर में योग्य श्रेष्ठ कार्य कर सकता हु। मेरे गांव को मैं आदर्श बना सकता हु। धर्म की प्रतिष्ठा बढ़े विहिप जैसे संगठन को मजबूती के लिए मैं गांव गांव में सत्संग टोली बना सकता हु। गो सेवा का कोई केंद्र खड़ा कर सकता हु, जैसे ऐसे प्रयास करे।
ऐसे छोटे दिखने वाले कार्यो के परिणाम बहुत सुखद होते है। सुरेश चन्द ने सभी कार्यकर्ताओं से 2025 संघ शताब्दी वर्ष में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

जांभा महन्त से लिया आशीर्वाद, गो सेवा के अनूठे प्रकल्प को सराहा  
सुरेश चन्द मंगलवार प्रातः जांभा गांव पहुंचे तथा गुरु जम्भेश्वर मंदिर में धोक लगाई। बाद में कोशलनगर में संचालित क्षेत्र की आदर्श गो शाला पहुचे। वहां जांभा महन्त भगवान दास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। कोशलनगर में संचालित गो शाला की अनूठी व्यवस्था देख प्रसन्नता प्रकट की। जांभा में बिश्नोई समाज के अखिल भारतीय प्रधान देवेंद्र बुड़िया से भी मुलाकात की। गोशाला में पोषित 4000 से अधिक गो वंश की सुव्यवस्थित व्यवस्था देख कर उन्होंने कहा की समाज के सामने यह आदर्श है। गो शाला परिसर में 30 हजार से अधिक पौधे भी प्रेरणादायी है। हमे गोसेवा का संकल्प लेना चाहिए। 
इस मौके पर सेवाभारती प्रांत संगठन मंत्री स्वरूप दान, प्रांत सामाजिक समरसता सयोजक शांतिप्रसाद, खण्ड संघचालक मनसुख पालीवाल, खण्ड कार्यवाह भीखुलाल, जांभा उप खण्ड कार्यवाह रोहिताश बिश्नोई, शिवरतन राठी, प्रभात शाखा मुख्य शिक्षक रमेश पालीवाल, विहिप के हीरालाल, शिक्षाविद राधेश्याम खत्री, कुटुंब प्रबोधन के कन्हैयालाल, दामोदर मेहता, सामाजिक समरसता प्रमुख हीरालाल सुथार, प्रौढ शाखा के घनश्याम तंवर, सीमाजन जिला अध्यक्ष अखेराज, तहसील अध्यक्ष मांगीलाल,  उपाध्यक्ष रमेश सोलंकी, श्याम माली, शिक्षक मोती लाल, भारत विकास बाप अध्यक्ष ओम राठी, भगवान सिंह, सुरेश पालीवाल, तिलोक राठी, विद्या भारती के ओमप्रकाश पालीवाल, रेखचन्द पालीवाल, सुरेश खत्री, रुपेश दवे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।