Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महिलाओं ने रखा दशा माता का व्रत

बाप न्यूज |  कस्बे में शुक्रवार को सौभाग्य, सुख-समृद्धि और परिवार की दशा को सुधारने और खुशहाली के लिए महिलाओं ने दशा माता का व्रत रख पूजन क...

बाप न्यूजकस्बे में शुक्रवार को सौभाग्य, सुख-समृद्धि और परिवार की दशा को सुधारने और खुशहाली के लिए महिलाओं ने दशा माता का व्रत रख पूजन किया। कस्बे के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए पूजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने पीपल के पेड़ का पूजन किया और उस पर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की। दशा माता की कथा भी पढ़ी। महिलाओं ने पूजन के लिए व्रत रखा। इस व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है। पीपल का पूजन करने से इसे पीपल दशा भी कहा जाता है। पंडितों के अनुसार नौ ग्रह और नौ देवियों को प्रसन्न करने के लिए यह पूजन व्रत किया जाता है। दशा माता का पूजन कर महिलाएं घर परिवार की दशा अच्छी रहने, संकटों से मुक्ति मिलने और परिवार के सुख की कामना करती हैं।